मुजफ्फरनगर। कल होने वाले संत निरंकारी समागम स्थल पर पहुंचकर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कल महावीर चौक स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज की उपस्थिति में एक विशाल संत समागम का आयोजन किया जाएगा जिसमें देश भर से करीब दस हजार श्रद्धालु भाग लेंगे। इस विशाल समागम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के लिए नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार में व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल समागम स्थल पर पहुंचे।
उन्होंने मौके पर उपस्थित सेवादारों से सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मंत्री कपिल देव ने कहा कि ऐसे संत समागम देश को एकजुट होकर राष्ट्र की उन्नति और विकास की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत बनाते हैं। मंत्री कपिल देव ने कहा कि साधु-संतों, गुरूओं की शिक्षा हमारे सामाजिक जीवन को एक नई दिशा प्रदान करते हैं और हमें सद्भाव, शांति और विकास के पथ पर चलने को प्रेरित करते हैं।
इस अवसर पर सेवादल मेंबर इंचार्ज एसके जुनेजा, जोनल इंचार्ज कुलभूषण, क्षेत्रीय संचालक संजीव कुमार, जिला संयोजक हरीश अरोरा, संचालक नवीन कुमार, शिक्षक दीपक त्यागी, कपिल त्यागी, ब्रह्मपाल सिंह, अनुपम त्यागी, अरविंद कुमार चौधरी, आशीष कुमार, सोनू, धनप्रकाश, कंवर पाल, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।


