मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में राणा स्टील पर पहुंची मेरठ की डीजीजीआई (DGGI) टीम के अधिकारियों से अभद्रता करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। राणा स्टील के अंदर से ही पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, पूर्व सांसद कादिर राणा की दो बेटी सादिया राणा, सारिया राणा और सद्दाम राणा को गिरफ्तार किया गया है। उधर, कादिर राणा बेटे शाह मौम्मद सेंट्रल जीएसटी की हिरासत में है। डायरेक्टर जनरल जीएसटी इंटेलिसेंस अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई हुई है। एसपी सिटी सत्यनाराण प्रजापत ने बताया कि फिलहाल चार लोग पुलिस की हिरासत में है। जीएसटी की टीम पर हमला व गाड़ी पर पथराव के मानले में चार गिरफ्तार। पुलिस ने पूर्व विधायक शहनवाज राणा, सद्दाम राणा, साजिया राणा व सारिया राणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही पूर्व सांसद कादिर राणा के बेटे शाह मोहम्मद को जीएसटी की टीम ने कस्टडी में ले लिया। पूछताछ की जा रही है।
राना स्टील पर जीएसटी के छापे में हुई मारपीट व हंगामें के आरोप में पूर्व विधायक शाहनवाज राणा और कादिर राणा की बेटी समेत कई परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आपको बता दें कि आज सुबह जीएसटी की टीम ने मेरठ की डिप्टी डायरेक्टर श्रेया गुप्ता के नेतृत्व में राना स्टील और सर्वोत्तम स्टील पर छापा मारा था ।राना स्टील पर छापे के दौरान जीएसटी की टीम के साथ अभद्रता की गई और हाथापाई करते हुए उनकी गाड़ी भी तोड़ दी गई।इस दौरान कादिर राणा के बेटे शाह मौहम्मद दीवार कूद कर जाने लगे तो जीएसटी की टीम ने उनको हिरासत में ले लिया, जिसको लेकर भी जीएसटी की टीम का फिर विरोध किया गया और टीम को बंधक बना लिया गया ।इसकी सूचना मिलने पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत के नेतृत्व में भारी पुलिस बल राना स्टील पहुंचा जहां अब जीएसटी की शिकायत पर पूर्व विधायक शाहनवाज राणा, कादिर राणा की बेटी समेत परिवार की एक और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
एसपी सिटी ने बताया कि फिलहाल शाहनवाज राणा और दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है जिसके बाद अन्य की भी गिरफ्तारी की जाएगी ।इस संबंध में थाना सिविल लाइन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।फिलहाल पुलिस टीम इन सभी को लेकर अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है।