Taja Report

मुजफ्फरनगर राणा स्टील और सर्वोत्तम रोलिंग मिल में जीएसटी की छापेमारी,पूर्व सांसद का पुत्र हिरासत में

मुजफ्फरनगर। पूर्व सांसद कादिर राणा की राणा स्टील एवं सर्वोत्तम रोलिंग मिल में जीएसटी की छापेमारी की कार्रवाई जारी है। जीएसटी की टीम के पहुंचने पर पूर्व सांसद राणा के पुत्र द्वारा जीएसटी की टीम से बदतमीजी की गई थी। जिस पर जीएसटी के अधिकारियों ने पुलिस का सहारा लिया । सूचना मिलने ही मौके पर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत थाना खालापार से टीम के साथ मौके पर पहुंच कर कादिर राणा के पुत्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद से जीएसटी टीम अपनी कार्रवाई कर रही है ।वहीं जीएसटी की एक टीम सर्वोत्तम रोलिंग मिल में भी छापेमारी कर रही है।

पूर्व सांसद के पुत्र को हिरासत में लेती पुलिस

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *