मुजफ्फरनगर । भाजपा संगठन पर्व की बैठक संपन्न बैठक में क्षेत्रीय चुनाव अधिकारी , जिला चुनाव अधिकारी रहे मौजूद जल्द ही होगा बूथ अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। प्रदेश स्तर से मंत्री शंकर गिरी को संगठन चुनाव संपन्न कराने का जिम्मा सौंपा गया है।
भा.ज.पा. के संगठन पर्व अभियान के अंतर्गत आज जनपद कार्यालय पर एक बैठक जिला अध्यक्ष डा.सुधीर सैनी की अध्यक्षता में आहूत की गई। क्षेत्रीय चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी, जिला चुनाव अधिकारी पूरण लाल लोधी, जिला प्रभारी सूर्य प्रकाश पाल सहित जिले के पूर्व एवं वर्तमान जन प्रतिनिधि , जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। संगठन पर्व पर विस्तार से क्षेत्रीय चुनाव अधिकारी अनिल चौधरी जी एवं जिला चुनाव अधिकारी पूरनलाल मोदी द्वारा चर्चा की गई। मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल ने यह जानकारी दी।
Author: Taja Report
Post Views: 15