मुजफ्फरनगर । आज उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के वरिष्ठ पदाधिकरियों की एक बैठक आहुत की गई।
बैठक में संजय मार्ग, साऊथ भोपा रोड़ पर व्यापार भवन बनाने का निर्णय लिया गया। इस हेतु एक ट्रस्ट बोर्ड का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। बैठक में विभिन्न व्यापारिक समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही साथ पड़ोसी देश बांग्ला देश में अल्प संख्यक हिंदुओं पर किए जा रहे अत्याचार, कत्ले आम पर गहन चिन्ता व्यक्त करते हुए भारत सरकार तथा संयुक्त राष्ट्र से अविलंब आवश्यक कठोर क़दम उठाए जाने की मांग की गई। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल व
नगर अध्यक्ष अजय सिंघल ने बांग्ला देश में इस्कॉन के धर्म गुरु की अविलंब रिहाई की मांग तथा हिंदू समाज पर अत्याचार बन्द करने की मांग की। सभा के अन्त में सभासद शोभित गुप्ता के ताऊ जी श्री मुकेश गुप्ता जी, बलविंद्र सरदार सल के भतीजे, व पंकज अपवेजा की माता जी श्रीमती आशा रानी जी के परलोक गमन पर भाव पूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हुए परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान देने व पीछे शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की प्रार्थना की गई।
बैठक में अशोक कंसल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अजय कुमार सिंघल नगर अध्यक्ष, प्रवीण खेड़ा, श्याम सिंह सैनी, दिनेश बसंल, रामपॉल, अनिल तायल, अभिजीत गम्भीर, अलका शर्मा, रूपम शुक्ला, बिजेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
सभा के बाद अहाता औलिया में व्यापारी मोहित गोयल की दुकान में आग लगने से हुए नुकसान से व्यापारी की हर सम्भव मदद करने का भरोसा दिलाया।


