Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नोएडा जाते भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत गिरफ्तार, किसानों ने लगाया जाम

गाजियाबाद। नोएडा जाते समय टप्पल थाना पुलिस ने राकेश टिकैत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी कार रोककर उन्हें कार से उतारा और अपने साथ थाने ले गई। इस दौरान पुलिस और टिकैत समर्थकों के बीच बहस भी हुई। किसान नेताओं ने टिकैत की गिरफ्तारी के विरोध में हाईवे पर जाम कर दिया। पुलिस से घिरे राकेश टिकैत ने पैदल भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरे में ले लिया और थाने में ले आई।

राकेश टिकैत को टप्पल थाने में रखा गया हैै। थाने में अलीगढ़ के DM-SP और SSP भी मौजूद हैं। पुलिस का कहना है कि राकेश टिकैत गौतमबुद्ध नगर में आज होने वाली किसान महांपचायत में जाने के निकले थे, लेकिन उन्हें वहां नहीं जाने देने के आदेश मिले थे। थाने के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में आज ग्रेटर नोएडा स्थित जीरो पॉइंट पर किसानों की महापंचायत हुई। इसमें हजारों की संख्या में देशभर से किसान जुटे हैं। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर महांपचायत में पहुंचे। नोएडा में प्रेरणा स्थल पर बैठे किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में यह महापंचायत बुलाई गई।

भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने गिरफ्तारी के विरोध में नाराजगी जाहिर की थी। BKU के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गिरफ्तार को अवैध और अनुचित बताया था।उन्होंने गिरफ्तारी को किसानों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया था।  आज उन्होंने महापंचायत बुलाई थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ही महांपचायत में पहुंचने नहीं दिया। आज महापंचायत के बाद किसान दिल्ली कूच का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि किसानों ने 2 दिन पहले सरकार को 7 दिन अल्टीमेट दिया था कि वह उनकी मांगें मान ले। किसानों ने 2 दिन पहले दिल्ली कूच किया था, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें बॉर्डर पर ही रोका, लेकिन वे प्रेरणा स्थल पर बैठ गए। किसान एक बार फिर अपनी मांगें मनवाने के लिए लामबंद हो गए हैं। किसानों ने नोएडा की तरफ से दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन नोएडा पुलिस ने उन्हें दलित प्रेरणा स्थल रोक दिया था। यहां बैठक करके किसानों ने सरकार को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया। फिर किसान यहां अनिश्चितकालीन धरना देकर बैठ गए।  पुलिस ने यहां से किसानों को हटाने की कोशिश की। इसी प्रयास के तहत पुलिस ने करीब 150 किसान गिरफ्तार करके जेल में डाल दिए। इस गिरफ्तारी के विरोध में किसान नेताओं ने किसानों से जीरो पॉइंट पर पहुंचने का आह्वान किया था। इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 दिसंबर को दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में पुलिस के लिए उन्हें रोकने की चुनौती मिल सकती है। भारतीय किसान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने भी किसानों का सहयोग करने का ऐलान किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *