मुजफ्फरनगर । भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव पर्व जिला मुजफ्फरनगर शुक्रतीर्थ मंडल , विधानसभा मीरापुर के मंडल चुनाव अधिकारी के रूप में जिला चुनाव अधिकारी पुरण लाल लोधी के निर्देश अनुसार अचिंत मित्तल उपस्थित रहे ।
बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत ,मंडल प्रभारी जोगिंदर ,मंडल महामंत्री अरुण पाल, मदन पाल चेयरमैन ,पंकज माहेश्वरी, नीरज शास्त्री, धर्मेंद्र शर्मा, जयकरण गुजर एवं मंडल के ग्यारह शक्ति केंद्र के नवनियुक्त चुनाव अधिकारी एवं शक्ति केंद्र के संयोजक,प्रभारी एवं मंडल के मोर्चा पदाधिकारी , मंडल की टीम , बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
बूथ अध्यक्ष चुनाव, बूथ समिति गठन , पन्ना प्रमुख एवं मंडल गठन पर विस्तार से चर्चा के उपरांत कार्यशाला संपन्न हुई।सभी को एनडीए गठबंधन की प्रत्याशी मिथलेश पाल को विधायक बनाकर विधानसभा में भेजने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। बूथ अध्यक्ष , बूथ समिति बहुत महत्वपूर्ण कड़ी होती है जो चुनाव के समय अपनी अहम भूमिका निभाती है।भारतीय जनता पार्टी का एक नारा भी है मेरा बूथ सबसे मजबूत।
इसलिए इसी कड़ी में बूथ अध्यक्ष निर्माण में पारदर्शिता व परिश्रमी ,कर्मठ कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी। संगठन सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी हो ऐसा प्रयास किया जाएगा।