मुजफ्फरनगर । एक दिसम्बर को दोस्त की प्रेमिका के मंगेतर की अपहरण के बाद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथी फरार है। पुलिस ने युवक का शव भी बरामद कर लिया।
थाना तितावी पर रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी कि वादिया का भाई योगेश अपनी मोटरसाइकिल लेकर गया था जिसका अभियुक्तगण परमजीत व अमित ने अपहरण कर लिया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना तितावी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-287/2024 धारा 140(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा अपहर्त योगेश की हत्या के अभियुक्त परमजीत को आज को सैदपुरा-अमीरनगर मार्ग पर मंदिर का पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा अपर्हत योगेश की हत्या करना स्वीकार किया। अभियुक्त की निशानदेही से मृतक योगेश का शव रसूलपुर गाँव के जंगल से बरामद किया गया। थाना तितावी पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया। थाना तितावी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त परमजीत उपरोक्त के कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल लकड़ी के 02 डन्डे, 01 रस्सी तथा घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना तितावी पुलिस द्वारा पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 287/2024 धारा 140(1) बीएनएस में धारा 103,3(5),238 बीएनएस पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा फरार अभियुक्त अमित की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* परमजीत पुत्र हरिदास निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*फरार अभियुक्त का नाम व पता-*
*1.* अमित पुत्र मैनपाल निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर।
*बरामदगी-*
▶️ आलाकत्ल लकड़ी के 02 डन्डे
▶️ 01 नायलोन की रस्सी
▶️ 01 आल्टो कार DL 2CAN 6054 (घटना में प्रयुक्त)
प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त परमजीत उपरोक्त द्वारा बताया गया कि मृतक योगेश पुत्र महिपाल निवासी ग्राम अटाली थाना तितावी, मुजफ्फरनगर की नानौता, सहारनपुर निवासी 01 लड़की से शादी तय हुई थी तथा जल्दी ही सगाई होने वाली थी। उस लड़की की हमारी गाँव में रिश्तेदारी है तथा आना-जाना है। मेरे गांव का ही रहने वाला अमित जो कि मेरा दोस्त है उस लड़की से प्रेम करता था तथा योगेश के रिश्ते से खुश नही था। उसने ये सभी बाते मुझे बतायी तथा हमने मिलकर योगेश को रास्ते से हटाने के लिये उसकी हत्या करने की योजना बनाई। योजनानुसार मैंने योगेश को फोन कर उसकी बहन के रिश्ते के लिये लड़का देखने के बहाने उसे अपने गाँव में बुलाया। जब योगेश गांव में आ गया तो अमित ने उससे झूठ बोल दिया कि लडका आज कही गया है तथा व्यस्त है तुम किसी और दिन आ जाना। यह जानकर योगेश अपने घर जाने के लिये मोटरसाइकिल से हमारे गांव से चल दिया। हमने अपनी कार से योगेश का पीछा किया तथा एकांत स्थान देखकर योगेश की मोटरसाइकिल को रूकवाकर उसे अपनी गाड़ी में खींच लिया तथा उसकी मोटरसाइकिल को ईंख के खेत में फैंक दिया। योगेश को अपनी गाड़ी में डालकर हम रसूरपुर गाँव के जंगल में स्थित नाले पर ले गये तथा डन्डों से पीटकर व रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी तथा योगेश के शव को नाले में फैंककर फरार हो गये। मुझे पता चल गया कि पुलिस मेरा पीछा कर रही है इसलिये मैं कहीं भागने की फिराक में था कि पुलिस द्वारा मुझे पकड़ लिया गया।