मुज़फ्फरनगर। आर्य कन्या पाठशाला वाली गली में खिलौने की दुकान के ऊपर गोदाम में भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। दमकल विभाग की आधा दर्जन गाड़ियां आग बुझाने में मौके पर मौजूद रही। आग से लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।
Author: Taja Report
Views: 16


