Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर तितावी थाना क्षेत्र में हुए स्कूल वैन हादसे में एक छात्रः की उपचार के दौरान मौत

मुजफ्फरनगर । दिन में स्कूल वैन और गन्ने की ट्राली की आमने सामने की टक्कर होने पर तीन गंभीर घायल छात्रों को हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था । उनमें से एक छात्र की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तितावी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव जगाहेड़ी के पास सामने से आ रही तेज और रफ्तार गन्नों से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने स्कूल वैन में टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि बच्चों की चीज पुकार हाईवे पर मच गई। वन में सवार दर्जनो छात्र एवं ड्राइवर घायल हो गए । बताया जा रहा है कि गाड़ी सीसीएस पब्लिक स्कूल मुरादपुरा की थी। जो बच्चों को छोड़ने के लिए जा रही थी । सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । तीन बच्चों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। उनमें से उपचार के दौरान एक छात्र की देर रात मृत्यु हो गई। इसकी सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *