Skip to main content

TR NEWS UP-UK

वे पेड़ों को पहनाते हैं गर्म स्वेटर

सियोल। कई लोग अपने पालतू जानवरों या आवारा पशुओं को भी ऊनी कपड़े पहनाते हैं, लेकिन साउथ कोरिया में एक अनोखी परंपरा निभाई जाती है। इसमें लोग पेड़ों को स्वेटर पहनाते हैं। हाल ही में ये खबर सामने है, जिसमें सियोल के लोग अपने हाथ से बुने हुए स्वेटर पेड़ों को पहनाते नजर आ रहे हैं। यह परंपरा न सिर्फ रोचक है बल्कि इसके पीछे का कारण दिल छू लेने वाला है।

यह अनोखा काम सियोल में एक संस्था द्वारा किया जाता है। लोग अपने घरों में स्वेटर बुनते हैं और इन्हें पेड़ों पर पहनाते हैं। यह पहल केवल पेड़ों को सजाने के लिए नहीं, बल्कि उनके संरक्षण के लिए है। ठंड के मौसम में पेड़ों की छाल को नुकसान से बचाने के लिए ऐसा किया जाता है। साथ ही, यह परंपरा पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का एक माध्यम भी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *