Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर सड़क हादसे में दो की मौत,एक घायल

मुजफ्फरनगर। जड़ौदा कट के पास यू टर्न ले रहे कैंटर से बाइक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा दोस्त घायल हो गया। तीनों दोस्त बाइक से सवार होकर दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा दिया है। मौके से ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। मंसूरपुर पुलिस के अनुसार दिल्ली के थाना नरेला के मोरगढ़ ई ब्लाक निवासी आकाश व जनपद हरदोई के थाना सिहानी क्षेत्र के गांव कुल्लई निवासी विशाल व सुनील निवासी कुचला थाना अरवल जनपद हरदोई बाइक पर सवार होकर हरिद्वार जा रहे थे। मंसूरपुर थानाक्षेत्र में शनिवार की रात लगभग 2 बजे जड़ौदा कट के पास चालक मेहरबान निवासी चरथावल देहरादून से ट्रक में मशीन के स्पेयरपार्ट्स भरकर गाजियाबाद ले जा रहा था। जड़ौदा कट के निकट दूसरी साईड में स्थित सीएनजी पेट्रोल पम्प से सीएनजी भरवाने के बाद ट्रक को लेकर यू टर्न लेकर आ रहा था। तभी तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में आकाश व विशाल की मौत हो गई, जबकि सुनील घायल हो गया। सूचना मिलते ही मंसूरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *