मुजफ्फरनगर । चरथावल में हुटिंग का विरोध करने पर स्कूली छात्रों ने छात्र को स्कूल के बाहर धूना। इस मामले में पीडित के पिता द्वारा 7छात्रों के विरूद्ध मारपीट कर घायल करने व जान से मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।पुलिस ने 7छात्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी अनिल कुमार पुत्र जगपाल ने दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र आर्यन प्रताप सिंह दूधली के महर्षि दयानंद इण्टर कालेज में कक्षा 11में पढता है। अनिल कुमार का आरोप हैकि उसके पुत्र आर्यन प्रताप सिंह को जिशान,रूपक,विनित,वासीक,निकिल निवासीगण कान्हाहेडी,मनदीप निवासी दूधली व नानू पुत्र मोना निवासी हसनपुर लुहारी जनपद शामली ने कालेज के बाहर रोककर जान से मारने की नियत से धारदार हथियारों से हमला कर दिया,जिससे उसके पुत्र को गम्भीर चोटे आयी। मारपीट का शोर शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने दौडकर आर्यन प्रताप सिंह की जान बचायी। सूचना पर पीडित को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पिता द्वारा 7छात्रों के विरूद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगयी गयी। पुलिस ने पीडित की तहरीर पर कार्रवाई करते मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया।


