Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इनोवेशन एण्ड एमर्जिंग ट्रैण्ड्स इन इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड वायरलैस कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग पर सेमिनार संपन्न

मुजफ्फरनगर । श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग द्वारा ‘‘इनोवेशन एण्ड एमर्जिंग ट्रैण्ड्स इन इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड वायरलैस कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग’’ विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों और नवाचारों पर मंथन किया गया। कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ0 एस0सी0 कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर ने की जबकि प्रो0 (डॉ0) प्रतीक मिश्रा, डायरेक्टर, एशिया पैसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फोर्मेशन टैक्नोलॉजी, पानीपत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कॉन्फ्रेंस में प्रोफेसर (डॉ0) के0बी0 शिवा कुमार, प्रोफेसर व हैड, डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, बैंगुलूरू, कर्नाटक ने मुख्य वक्ता के रूप में ‘वायरलैस कम्युनिकेशन सिस्टम-चैलेंजेज एण्ड फ्यूचर रिसर्च डायरेक्शन’ विषय पर विचार रखे।

कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में चल रहे नवीनतम रुझानों, उभरती तकनीकों और अनुसंधान कार्यों को साझा करना था। डॉ0 ऐ0के0 सिंह, डीन, एकेडेमिक्स, एसोसिएट प्रोफेसर एण्ड हैड, डिपार्टमेंट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, कन्नौज, उ0प्र0, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने इन्टरनेट ऑफ थिंग कम्युनिकेशन मॉडल एण्ड प्रोटोकॉल के क्षेत्र में बढ़ते कदमों अपने विचार साझा किये। प्रो0 डॉ0 एस0के0 तोमर प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, महात्मा ज्योतिबाफुले, रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली ने एप्लीकेशन ऑफ सिग्नल एण्ड सिस्टम इन द फील्ड एण्ड इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन पर शोध पत्र पढ़ा। प्रो0 सुनील कुमार पाण्डेय, डायरेक्टर, आईटीएस, गाजियाबाद ने इंटरनेट ऑफ थिंग एक्सपेंशन पर अपने विचार व्यक्त किये। प्रोफेसर नैंसी शर्मा, वाइस प्रिंसिपल, आईटीएस, यू0जी0 कैम्पस, गाजियाबाद ने साइबर सिक्योरिटी यूजिंग आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस पर चर्चा की। श्री विकास कालरा, डायरेक्टर सैटपा इन्फोटेक, रुड़की ने बेस्ट पायथन कोडिंग प्रैक्टिकल्स फॉर इंटरनेट ऑफ थिंग एप्लीकेशन डेवलपमेंट पर अपने विचार प्रस्तुत किये।

द्वितीय सत्र में क्षितिज सिंघल विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, एमआईटी मुरादाबाद ने सिक्स-जी टैक्नोलॉजी-द रोड टू द फ्यूचर वायरलैस टैक्नोलॉजी रिसर्च पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। प्रो0 आलोक कपिल, आईटीएस गाजियाबाद ने एडवांस एग्रीकल्चर यूसिंग इंटरनेट ऑफ थिंग विषय के बारे में विस्तार से बताया। इं0 बिजेन्द्र कुमार, असि0 प्रोफसेर, श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर ने एनर्जी ऑप्टीमाइजेशन इन वायरलैस सेंसर नेटवर्क पर विचार रखे। इं0 इंदु चौहान ने ग्रीन प्रोसेसिंग एण्ड बायो-डिग्रेडेबल मैटीरिल्स इन ग्रीन इलैक्ट्रॉनिक्स टॉपिक पर चर्चा की।

डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ, चेयरमैन श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज ने अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में कहा कि इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में निरन्तर नवाचार व अनुसंधान से ही हम उद्योगों व समाज की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि वे नई तकनीकों को अपनायें और मानव जीवन को सुगम बनाने की दिशा में कार्य करें।

कॉन्फ्रेंस का आयोजन इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के शिक्षकों, छात्रों और पेशेवरों के लिये एक सुनहरा अवसर था जिसमें उन्हें वर्तमान व भविष्य की तकनीकी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस कार्यक्रम ने यह भी सिद्ध किया कि इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग का भविष्य अत्यधिक रोचक और नवाचारी है।

सेमिनार में सम्मिलित हुए प्रमुख विशेषज्ञों में प्रो0 एस0एन0 चौहान, निदेशक श्री राम गु्रप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर, प्रो0 आर0पी0 सिंह, निदेशक अनुसंधान एवं विकास, डॉ0 अशोक कुमार, डॉ0 प्रेरणा मित्तल, डॉ0 गीरेन्द्र गौतम, डॉ0 मनोज कुमार, प्रो0 सुचित्रा त्यागी, इंजी0 श्री अमित कुमार गुप्ता, संयोजक, ‘‘इनोवेशन एण्ड एमर्जिंग ट्रैण्ड्स इन इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड वायरलैस कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-2024’’ व विभागाध्यक्ष, इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंजी0 बिजेन्द्र कुमार व इंजी0 इन्दु चौहान ने ‘‘इनोवेशन एण्ड एमर्जिंग ट्रैण्ड्स इन इलैक्ट्रॉनिक्स एण्ड वायरलैस कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग-2024’’ में सह-संयोजक की भूमिका निभाई इनके साथ-साथ इंजी0 आशीष सिंह तथा अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *