नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी के कारण देश के उत्तरी राज्यों में ठंड का असर बढ़ गया है। हिमाचल में 3 दिन बर्फबारी का अलर्ट, 5 राज्यों में कोहरे की चेतावनी दी है।
दूसरी ओर चक्रवात ‘फेंगल’ की दस्तक से तमिलनाडु, पुडुचेरी में तेज बारिश के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। चक्रवात फेंगल ने पुडुचेरी के करीब दस्तक दे दी है। पुडुचेरी के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। चेन्नई में मौसम बेहद खराब हो चुका है। हवाई अड्डे पर एक फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार होने से किसी तरह बची।
Author: Taja Report
Post Views: 14

