मुजफ्फरनगर । सनातन धर्म सभा (रजि0) द्वारा संचालित कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म इण्टर कॉलेज एवं कुँवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्म जूनियर हाई स्कूल में संस्कार-संस्कृति प्रेरणा से परिपूर्ण वार्षिक उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास से आरम्भ हुआ। कार्यक्रम मुख्य अतिथि डॉ0 आर0 एन0 त्यागी वरिष्ठ नेत्र सर्जन एवं श्री समर्थ प्रकाश जी (अध्यक्ष प्रयत्न संस्था) मुख्य संरक्षक सनातन धर्म सभा (रजि0), विशिष्ट अतिथि डॉ0 कमल गुप्ता जी (वरिष्ठ समाज सेवी), श्री ब्रज भूषण छारिया जी (वरिष्छ समाजसेवी), डॉ0 एस0 सी0 कुलश्रेष्ठ जी (संस्थापक एवं चैयरमैन श्री राम ग्रुप ऑफ कालेज) के कर कमलों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवतन एवं मल्यापर्ण के साथ शुभारम्भ किया गया। आज उत्कृष्ट कैरियर के लिए लाइफ टाइम अवार्ड से स्कूल में 40 साल कार्य हेतु पूर्व प्रिंसिपल श्रीमती मीता गुप्ता और जूनियर स्कूल प्रिंसिपल विनीता गर्ग को शाल भेट कर समर्थ प्रकाश (संरक्षक ) में सम्मानित किया ।
विद्यालय प्रबन्ध समिति के पदाधिकारी श्री शंकर स्वरूप बंसल (अध्यक्ष- सनातन धर्म सभा (रजि0)), श्री सतीश गर्ग (मंत्री- सनातन धर्म सभा (रजि0), श्री शिवचरण दास गर्ग (अध्यक्ष- इण्टर कॉलेज), श्री सुशील गोयल जी (प्रबन्धक- इण्टर कालेज), श्री सुखदेव मित्तल जी (अध्यक्ष- जूनियर हाई स्कूल) , श्री साधु राम गर्ग (प्रबन्धक- जूनियर हाई स्कूल), श्रीमती रूबी त्यागी (इन्चार्ज), द्वारा आमन्त्रित अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ बैच एवं पटका डालकर किया गया। मंच संचालन इण्टर कालेज के प्रिंस नामदेव व ईशिका द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
उक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त श्री अमित गर्ग, अनुराग अग्रवाल, अंजुल भूषण, अजय गर्ग, विपिन संगल, नीरज अग्रवाल, अनमोल सिंगल,अनिल बंसल, प्रवीण कुच्छल. नवीन गुप्ता, भीमसेन कंसल. अनिल बत्रा, राघव गुप्ता, राजेश सरन, आनंद प्रकाश अग्रवाल, अरविन्द गर्ग, निखिल मित्तल, अभिनव स्वरूप बंसल. संजय गोयल, वैभव मित्तल, नरेश सिंघल, रामकुमार सर्राफ, डा0 रमेश केडिया, प्रवीण गुप्ता, जनार्धन स्वरूप, अर्जुन अग्रवाल, विजेन्द्र सिंघल, अजय तायल, अशोक गर्ग, तरूण मित्तल, कुलदीप मित्तल आदि की उपस्थिति में मुख्य अतिथियों द्वारा विद्यालय में बोर्ड परीक्षा सत्र-2023-24 में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली दस छात्र छात्राओं एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रिन्स नामदेव, तनिष्क गौतम, अभिजीत को पुरस्कृत किया गया।
अतिथियों ने छात्र-छात्राओं के कार्यक्रम की सफलता व भावी जीवन के लिए आशीर्वचन के साथ शिक्षा परिणामों की भूरि-भूरि प्रसंशा की। विद्यालय के अध्यक्ष श्री सुखदेव कुमार मित्तल जी (वरिष्ठ अधिवक्ता) ने अतिथियों की कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षक वर्ग का पूर्ण सहयोग रहा। अंत में सुश्री विनीता गर्ग ने आगन्तुकों का सहृदय आभार प्रकट किया। वन्दे मातरम् गीत के साथ समारोह के समापन की घोषणा की गयी।


