मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवक को गोली लगने की सूचना पर पुलिस में हड़कम्प मच गया। बताया जा रहा है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति को गोली लगी है। गोली लगे व्यक्ति की पहचान बलविंदर सिंह सल्ल के भतीजे के रूप में की गई है।
घायल हनी उर्फ हरविंदर 38 वर्षीय की उपचार के दौरान मौत हो गई। बाद में पुलिस ने बताया कि युवक ने स्वयं गोली मारकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
Author: Taja Report
Views: 22


