Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शाहपुर के गालीबाज बसी ग्राम प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर । शाहपुर पुलिस ने आखिरकार बसी ग्राम प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

दरअसल मामला गांव की ही एक महिला को पैसे लेनदेन को लेकर फोन पर ग्राम प्रधान पति साबू द्वारा भद्दी भद्दी गालियां दी गई थी, जिसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुई थी वही ऑडियो वायरल होने के बाद पीड़ित महिला द्वारा शाहपुर थाने में पहुंचकर तहरीर दी थी वही तहरीर देने के बाद दबंग ग्राम प्रधान पति साबु पीड़ित महिला के घर दोबारा जाकर गाली गलौज व अभद्र भाषा का प्रयोग किया। जिसके चलते पीड़ित महिला ने शाहपुर थाने में तहरीर दी, वहीं पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *