मुजफ्फरनगर । अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में अपने कार्यालय पर एनकॉर्ड की बैठक आयोजित हुई। बैठक में सत्यनारायण प्रजापत पुलिस अधीक्षक नगर, राकेश बहादुर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, डा० प्रशान्त कुमार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पवन कुमार शाक्य औषधि निरीक्षक, नितिन कुमार मलिक उप प्रधानाचार्य राजकीय इन्टर कॉलेज,श्रीमती नीना त्यागी संरक्षण अधिकारी जिला प्रोबेशन विभाग,सै० बाकर मेंहदी वरिष्ठ सहायक समाज कल्याण विभाग, उ0नि0 मोरध्वज एएनटीएफ, उ0नि0 सत्यनारायण प्रभारी एन्टी नारकोटिक्स सैल उपस्थित थे।
बैठक में अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं नशा मक्त भारत अभियान को सफल किए जाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश। बैठक में आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है कि अवैध रूप से तस्करी की जा रही अन्य प्रान्तो से देशी व अंग्रेजी शराब की रोकथाम एंव अवैध कच्ची शराब की रोकथाम हेतु निर्देशित किया गया है। औषधि निरीक्षक को निर्देशित किया गया कि नशे मे प्रयोग की जाने वाली औषधियो के अतिरिक्त भी प्रतिबन्धित दवाओ की बिक्री बिना डॉक्टर के परामर्श सिल्प के न कि जाए एवं मेडिकल स्टोर/औषधि प्रतिष्ठानों का नियमित रूप से निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। समाज कल्याण विभाग को नशा मुक्त भारत अभियान के दृष्टिगत नशा मुक्ति जागरुता कार्यक्रम शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग से स्कूलों व कॉलेजों में नशे के दुरुपयोग को रोकने के लिए अल्प आयु के बच्चों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक अभियान चलाया जाए,जिससे मादक पदार्थ के सेवन से होने वाले दुष्परिणाम से बच्चों को जागरुक किए जाने के संबंध में निर्देशित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में नशा मुक्ति केंदों जो वर्तमान में संचालित हैं,को सूचीबद्ध करने तथा नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए। पुलिस प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया कि जनपद में ऐसे माफिया को चिन्हित किया जाए जो अवैध मादक पदार्थ के व्यापार में सनलिप्त हैं तथा इन पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाए।


