नई दिल्ली। सपा डेलिगेशन के साथ संभल जा रहे सपा नेताओं के दल को पुलिस ने गाजियाबाद सीमा पर रोक लिया। सपा के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक और सांसद जिया उर्र रहमान बर्क, सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और इकरा हसन को रोक दिया गया। सपा के दल संभल जाने के ऐलान के बाद हाईवे पर पुलिस सख्ती से चेकिंग के बाद ही गाड़ियों को निकलने दे रही है। हापुड़ में संभल जा रही केराना सांसद इकरा हसन को पुलिस अधिकारियों ने समझा कर टोल प्लाजा से वापस भेजा। गाजियाबाद सीमा पर पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद समाजवादी पार्टी के सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि “उन्होंने हमें रोक लिया है और कह रहे हैं कि अधिकारी हमसे बात करेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार, संसद सदस्य को भारत सरकार के कैबिनेट सचिव से ऊपर माना जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, हमें एसीपी से बातचीत करने से रोक दिया गया है। हम एसीपी के आने का इंतजार कर रहे हैं।

