लखनऊ। डीजीपी प्रशांत कुमार ने जुमे की नमाज को लेकर प्रदेश में हाईअलर्ट जारी किया है। सम्भल हिंसा को लेकर प्रदेश के संवेदनशील जिलों की प्रमुख मस्जिदों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के आदेश दिए हैं। ड्रोन कैमरों से निगरानी कराने के भी आदेश दिए गए हैं। मस्जिदों के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से तलाशी लेकर प्रवेश करने के लिए कहा गया है। LIU को भी एक्टिव किया गया है , संवेदनशील इलाको में पुलिस फ्लेग मार्च भी कर रही है। मुज़फ्फरनगर , बिजनौर , मेरठ , मुरादाबाद , रामपुर , बरेली , गाजियाबाद , सहारनपुर , शामली , बागपत , अमरोहा , लखनऊ , सीतापुर , हरदोई , पीलीभीत , मैनपुरी , फर्रुखाबाद , बाराबंकी , अयोध्या समेत तमाम जिलों में हाईअलर्ट है। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। उधर मौलाना तौकीर रजा ने एलान किया है की वे 2 बजे बरेली से सम्भल जायँगे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस एलान के बाद एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने पुलिस टीम को अलर्ट कर दिया है, ताकि मौलाना को बरेली कूच करने से रोका जा सके।

