Skip to main content

TR NEWS UP-UK

इंटर नेशनल गुडविल सोसायटी चैप्टर मुजफ्फरनगर को दिल्ली मे किया गया सम्मानित 

 

नई दिल्ली। इंटर नेशनल गुडविल सोसायटी आॅफ इंडिया के द्वारा नई दिल्ली के आॅडिटोरियम सिविल सर्विसेज आॅफिसर्स इंस्टिटयूट मे वार्षिक जस्टिस नगेन्द्र सिंह मैमोरियल की स्मृति में डब्लिंग इन्कम आॅफ दा फामर्स इन इंडिया पर एक सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें ेकृषि सचिव भारत सरकार आई.ए.एस देवेश चतुर्वेदी ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर श्री नागेन्द्र सिंह इंटरनेशनल पीस अवार्ड भी दिया गया। जिसमे मुजफ्फरनगर चैप्टर से पहंुचे सुरेन्द्र अग्रवाल अध्यक्ष, होतीलाल शर्मा, देवराज पंवार, बी.एम.गुप्ता, मुकेश लाल एडवोकेट को रिटायर्ड आई.ए.एस एवं इंटर नेशनल गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र नारायण माथुर, इंटर नेशनल गुडविल सोसायटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर आलोक स्वरूप आदि ने मुजफ्फरनगर चैप्टर के पदाधिकारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष ब्रहमदत्त, सचिव दीनदयाल अग्रवाल, डा.आर.के.भटनागर, डा.के.सी.शर्मा, माला शाॅडिल्य, दीपक गोयल सहित काफी संख्या में आई.जी.एस.आई के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *