Taja Report

बहनोई होटलों में उडाता रहा गुलछर्रे, पति ने दिया तलाक तो लगाया बहनोई पर रेप का आरोप

हरिद्वार। एक महिला के साथ बहनोई होटलों में गुलछर्रे उडाता रहा। पति को पति चला तो उसने महिला को तलाक दे दिया। अब महिला ने बहनोई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए आरोप लगाया है कि बहनोई ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस कारण महिला के पति ने भी उसे छोड़ दिया। अब बहनोई भी उसके साथ निकाह करने से इंकार कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक, भगवानपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका कुछ साल पहले गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक के साथ निकाह हुआ था। इसी बीच उसकी चचेरी बहन के शौहर से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद बहनोई ने उसे निकाह का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि बहनोई ने कई शहरों और अन्य कई होटलों में ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब इस बात की जानकारी उसके शौहर को लगी तो उसने उसे छोड़ दिया।

आरोप है कि इसके बाद बहनोई ने फिर से उसे निकाह का झांसा दिया और लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद जब महिला ने निकाह का दबाव बनाया तो बहनोई ने इंकार कर दिया। महिला का आरोप है कि बहनोई उसे बदनाम करने की धमकी भी दे रहा है। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *