मुजफ्फरनगर। बुधवार को मुख्य अभियन्ता, मुजफ्फरनगर ई० पवन कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विधुत वितरण खण्ड बुढाना के अन्तर्गत बुढाना टाउन एवं शाहपुर टाउन में बकाया वसूली हेतु, वृहद अभियान चलाया गया। अभियान में खण्ड के सभी अवर अभियन्ताओ द्वारा टीम के साथ डोर टू डोर बकाया वसूली अभियान में 5 हजार से अधिक बकायेदारों के संयोजन काटने की कार्यवाही की गयी। इस दौरान कुल 260 बकायेदारो ने 11.16 लाख रूपये मौके पर ही जमा किये, जबकि 179 उपभोक्ताओ द्वारा बिल जमा न करे में रूचि न लेने पर संयोजन विच्छेदित किया गया। बुढाना टाउन के हाई लॉस फीडर नई बस्ती में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान में ई० संजय शर्मा, (अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल – द्वितीय, मु0नगर) एवं ई० अजीत सिंह यादव, ( अधिशासी अभियन्ता, बुढाना ) मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Views: 18


