मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन किसानों की समस्याओं को लेकर दलबल के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंची और विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन दिया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत भी जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और उन्होंने सरकार पर किसानों के साथ वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के हर जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिला मुजफ्फरनगर में भी एक ज्ञापन भारत के राष्ट्रपति के नाम जिला अधिकारी मुजफ्फरनगर के माध्यम से प्रेषित किया जिसमें भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत स्वयं उपस्थित रहे सर्वप्रथम मुजफ्फरनगर जिले के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी भारतीय किसान यूनियन जिला कार्यालय महावीर चौक मुजफ्फरनगर पर एकत्रित हुए और जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी नवीन राठी के नेतृत्व में काफिले के रूप में जिला कलेक्टरेट कंपाउंड मुजफ्फरनगर जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और वहां कलेक्टरेट कंपाउंड में ही एक पंचायत का आयोजन किया गया पंचायत में अपना वक्तव्य रखते हुए भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत जी ने कहा शासन प्रशासन द्वारा किसानों की हमेशा अनदेखी की जाती है कुछ विभाग ऐसे हैं जो किसानों पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर शोषण कर रहे हैं बिजली विभाग वास्तव में किसानों का शोषण कर रहा है उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों का एक समुद्र रूपी संगठन है जो किसानों के साथ अन्याय बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगा उन्होंने शासन प्रशासन को चेताते हुए कहा कि किसान को उसके गन्ने का अविलंब भुगतान की व्यवस्था करें और गन्ने का उचित मूल्य किसान को मिलना चाहिए और बिजली विभाग द्वारा किसानो की शोषण कार्य शैली बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी उनके द्वारा किसान संगठन से आए कुछ कार्यकर्ताओं को भी भारतीय किसान यूनियन में शामिल किया गया चौधरी टिकैत ने कहा कि जो भी कार्यकर्ता शामिल हुए उन सभी का स्वागत है और सभी मिलकर कार्य करें इस अवसर पर अपना वक्तव्य रखते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी नवीन राठी ने कार्यक्रम में आए सभी किसानों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे तत्पर पर रहेंगे और उन्होंने कहा कि यह जिला बाबा टिकैत का जिला है यहां अधिकारियों को किसानों के साथ सम्मान पूर्ण तरीके से व्यवहार करना पड़ेगा और किसानो की हर समस्या का समाधान करना पड़ेगा अन्यथा अधिकारी आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें आज की इस पंचायत पंचायत में भारी संख्या में किसान कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे , पंचायत की अध्यक्षता सरदार वीर सिंह ने की व संचालन मीडिया प्रभारी चौधरी शक्ति सिंह ने किया पंचायत में मुख्य रूप से चौधरी नवीन राठी जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर चौधरी ओमपाल मलिक राष्ट्रीय सचिव चौधरी धीरज लाठियान ओमप्रकाश शर्मा प्रदेश महासचिव चौधरी सत्येंद्र बालियान प्रदेश उपाध्यक्ष जहीर फारूखी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पंडित योगेश शर्मा पश्चिम प्रदेश महासचिव श्याम पाल चेयरमैन प्रदेश सचिव सरदार गुरमेल सिंह बाजवा ठाकुर सत्येंद्र पुंडीर पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम सिंह जिलाध्यक्ष एससी एसटी प्रकोष्ठ सोनिया सैनी आदि ने मुख्य रूप से वक्तव्य रखा और मुख्य रूप से गुलशन चौधरी सदर ब्लॉक अध्यक्ष योगेश बालियान जानसठ ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान खतौली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र बालियान शाहपुर ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह मलिक बघरा ब्लॉक अध्यक्ष पवन त्यागी चरथावल ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी मोरना ब्लॉक अध्यक्ष देव अहलावत सदर तहसील अध्यक्ष ललित त्यागी खतौली तहसील अध्यक्ष संजीव पवार बुढाना तहसील अध्यक्ष प्रमोद अहलावत बिट्टू ठाकुर अमित जड़ौदा अंकित राठी प्रेवेंद्र ढाका सत्येन्द्र सैनी मोनू ठाकुर नितिन राठी एहसान त्यागी जोगेन्द्र पहलवान उदय सिरोही सतीश रॉयल रणधोल राठी प्रदीप शर्मा सरदार बूटा सिंह नितिन राठी अमरजीत सिंह जयवीर सिंह मोहसिन भाई को अजय महंत संजय त्यागी महाबलीपुर गुलाब चौधरी विकास मलिक मोहब्बत अली राव, शहजाद, शैंकी खान ,विदेश मोतला आयुष निर्वाल रुस्तम चौधरी मुनाजिर पहलवान शहजाद आदि के साथ सैंकड़ों किसान कार्यकर्त्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।