Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संभल हिंसा पर हुए क्रुद्ध

महोबा। हिन्दू सनातन एकता पदयात्रा पर निकले बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने संभल हिंसा पर कहा कि अभी 20 परसेंट हैं, तो पत्थरबाजी कर रहे हैं, 50परसेंट होने पर तो हमारी बहू-बेटियों को उठाकर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सड़कों पर आना चाहिए नहीं तो वह आपके घरों पर कब्जा कर लेंगे। यह विवादित बयान उन्होंने हिन्दू सनातन एकता पदयात्रा के पांचवे दिन सोमवार को झांसी के महोबा में दिया।

महोबा से झांसी जनपद की सीमा में प्रवेश करते ही हिंदू सनातन एकता पदयात्रा के पांचवें दिन हजारों भक्तों के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हनुमान चालीसा का पाठकर यात्रा का शुभारंभ किया। हिंदुओं की एकता को लेकर निकली यात्रा में कहा कि राम के राष्ट्र में राम के राज्य की बात होगी। संभल के उपद्रवियों को जेलर के हाथ में सौंपने की आवश्यकता है। अभी देश में 20 परसेंट होने पर वह पत्थरबाजी की घटनाएं कर रहे हैं। जिस दिन वह 50 परसेंट हो जाएंगे, तो हमारी बहू बेटियों को उठाकर ले जाएंगे। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि, जब तक सूर्य, चंद्रमा, गंगा रहेगी, तब तक हम हिंदुओं को एक करने के लिए कार्य करते रहेंगे। देश में 100 करोड़ हिंदू हैं, जिसमें एक करोड़ हिंदुओं को सड़क पर आना चाहिए। नहीं तो आने वाले समय में वह आपके घरों में कब्जा कर लेंगे। रविवार को संभल में हुई हिंसा वाले दिन भी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने घटना पर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि संभल में मंदिर ही है। यही कारण है कि ये लोग घबरा गए हैं और पथराव किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *