Skip to main content

TR NEWS UP-UK

दो लाख से अधिक मूल्य के चोरी के मोबाइल लौटाए

मुजफ्फरनगर । थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट मोबाईल फोन (अनुमानित कीमत 2,10,000/-) को खोजकर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। खोये हुए माबाईल फोन का पाकर मोबाईल स्वामियों के चेहरे पर “मुस्कान” नजर आई।

थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा भारत सरकार द्वारा गुम/खोये मोबाइल की रिकवरी हेतु Launch CEIR ( Central Equipment Identity Register) Portal की सहायता से उक्त पोर्टल पर प्राप्त Traceability Details के आधार पर कुल 10 स्मार्ट फोन को प्रदेश के अलग-अलग स्थान से बरामद किया गया। जिनकी कुल अनुमानित कीमत 2,10,000/- रूपये है। थाना मंसूरपुर पुलिस द्वारा खोये/गुम हुए 10 स्मार्ट फोन को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। खोये हुए मोबाईल पाकर मोबाइल स्वामियों द्वारा खुशी व्यक्त की गयी। मोबाईल स्वामियों द्वारा थाना मंसूरपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *