मुजफ्फरनगर। श्रीराम कॉलेज की बीपीईएस पाठयक्रम की छात्राओं ने अन्तर्महाविद्यालयी निशानेबाजी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया
मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कांधला में किया गया जिसमें टीम स्पर्धा में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग में बीपीईएस की छात्राओं दीया, दीपांजली और आयुषी ने प्रतियोगिता में रजत पदक और 25 मीटर स्पोटर्स महिला मेें बीपीईएस प्रथम वर्ष की छात्रा दीया ने प्रतियोगित में कांस्य पदक पर कब्जा कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुये बताया कि यह निशानेबाजी प्रतियोगिता राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला में खेली गई। जिसमें मौं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय से संबंद्ध 17 महाविद्यालयों के लगभग 40 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में श्रीराम कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग की छात्राओं ने निशानेबाजी की 02 अलग-अलग इवेन्ट टीम स्पर्धा 10 मीटर एयर राइफल, तथा 25 मीटर स्पोटर्स पिस्टल में पदक प्राप्त किये। विजयी छात्रायें मॉं शाकुम्भरी निशानेबाजी टीम का प्रतिनिधित्व करेेगे।
महाविद्यालय आगमन पर छात्राओं का सम्मान किया गया तथा उन्हे प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने विजयी छात्राओं को अंतरमहाविद्यालय निशाने बाजी प्रतियोगिताओं में पदक जीतने पर बधाई दी। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालय निशानेबाजी प्रतियोगिता में बीपीईएस पाठयक्रम की तीनो छात्राओं दीया, दीपांजली और आयुषी ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज के निदेशक डा0 अशोक कुमार ने तीनों छात्राओं के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए विजयी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा भविष्य में भी महाविद्यालय के खिलाडियों से इसी प्रकार के उम्दा प्रदर्शन को बनाये रखते हुये पूरी लगन एवं मेहनत से खेलने की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर डा विनीत कुमार शर्मा डीन एकेडमिक्स श्रीराम कॉलेज द्वारा विजयी छात्राओं को उनके उत्कर्ष प्रदर्शन पर बधाई दी गई तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार तथा प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप कुमार, अमरदीप, प्रशान्त तथा तरूण आदि उपस्थित रहे।


