ऋषिकेश। बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसे में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गये। घायलों को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।
रविवार देर रात्रि को देहरादून रोड स्थिति इंद्रमणि बड़ोनी चौक के पास स्थित एक शादी के मंडप के बाहर सीमेंट से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े कई वाहनों और लोगों को टक्कर मार दी। जिससे शेरगढ़, डोईवाला निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार गंभीर रूप से घायल हो गये। आनन फानन में उन्हें एम्स ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक्सीडेंट में 3 अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है।