मुजफ्फरनगर। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के घर जीएसटी का छापा लगा है। गौरव स्वरूप और कार्तिक स्वरुप को टीम ने हिरासत में ले लिया और पूछताछ की।
मुजफ्फरनगर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के घर जीएसटी का छापा लगा है। उनके पति उद्योगपति और भाजपा नेता गौरव स्वरूप कई औद्योगिक इकाइयों के मालिक हैं,जिसके चलते उनके घर आज सुबह 5:00 बजे जीएसटी की टीम ने छापा मार दिया है ।घर में आने जाने पर पाबंदी लगा दी गई है । मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के यहां छापे की इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया है। चेयरमैन के पति भाजपा नेता गौरव स्वरूप और उनके बेटे कार्तिक स्वरूप को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।
Author: Taja Report
Post Views: 16


