Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मीरापुर विधानसभा में शान्तिपूर्ण रूप से 57. 2% वोटिंग, डीएम ने जताया आभार

मुजफ्फरनगर । जनपद मुजफ्फरनगर की 16 मीरापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। मीरापुर में 5 बजे तक 57.02% मतदान हुआ। प्रातः से जिला निर्वाचन अधिकारी /जिलाधिकारी उमेश मिश्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने मतदान की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निकल पड़े थे । जिला निर्वाचन अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनपद की 16 मीरापुर विधानसभा उपचुनाव में भ्रमण कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मतदान से जुड़े कार्मिकों व सुरक्षा कर्मियों को निष्पक्ष जांच कर मतदान कराये जाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये । जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद में बनाये गये आदर्श मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की । मतदान समाप्त होने तक जनपद में कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली । जनपद मुजफ्फरनगर की 16 मीरापुर विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया शान्तिपूर्ण मतदान सम्पन्न हुआ जिसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी /उमेश मिश्रा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने सभी जनपद वासियों का आभार व्यक्त किया ।

लखनऊ-यूपी उपचुनाव में 9 सीटों पर मतदान सम्पन्न

खैर में 5 बजे तक 46.55% मतदान

गाजियाबाद में 5 बजे तक 33.30% मतदान

सीसामऊ में 5 बजे तक 49.03% मतदान

मझवां में 5 बजे तक 50.41% मतदान

कटेहरी में 5 बजे तक 56.69% मतदान

करहल में 5 बजे तक 53.89% मतदान

मीरापुर में 5 बजे तक 57.02% मतदान

कुंदरकी में 5 बजे तक 55% मतदान

फूलपुर में 5 बजे तक 43.43% मतदान

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *