मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा सीट पर 3:00 बजे तक 49% मतदान हुआ है। सीकरी मे ज़िला अधिकारी उमेश मिश्रा के निरीक्षण के बाद शुरू हुआ मतदान, आप को बता दे की सुबह से लगातार शिकायतों पर सिकरी पहुंचें थे ज़िला अधिकारी जहां पूर्व सांसद की बेटी डॉक्टर आयशा राणा ने जिला अधिकारी को दी जानकारी,जिला अधिकारी व एसएसपी के सख्त होते ही मतदाता निर्भीक हो कर निकले मतदान करने सभी बूथों पर लगी लम्बी लम्बी लाइनें,सपा प्रत्याशी सुम्बुल राणा ने डेरा डाला।
यूपी की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
कुंदरकी में 50.03%
करहल में 44.70%
कटेहरी में 49.29 प्रतिशत
गाजियाबाद में 27.44 प्रतिशत
सीसामऊ में 40.29 प्रतिशत
मीरापुर में 49.06 प्रतिशत
मंझवा में 43.64 प्रतिशत
खैर में 39.86%
फूलपुर में 36.58 प्रतिशत
Author: Taja Report
Post Views: 14

