
मुजफ्फरनगर । ककरौली में दो गुटों के संघर्ष के बाद पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को काबू किया।
पुलिस के अनुसार मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि थानाक्षेत्र ककरौली के ग्राम ककरौली के पास कुछ लोगों के द्वारा हुडदंग किया गया है। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तो ज्ञात हुआ कि दो पक्षों के बीच झडप हुई थी। पुलिस द्वारा उन्हे समझाकर हटाने के प्रयास किया गया परन्तु उनके द्वारा पुलिस टीम पर पथराव किया गया। पुलिस द्वारा सूक्ष्म बल प्रयोग कर हुडदंग कर रहे सभी लोगों को वहां से हटा दिया गया है। वर्तमान में मतदान निष्पक्ष व सूचारु रुप से चल रहा है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक सिंह ने कहा कि स्थिति शांत है।
Author: Taja Report
Post Views: 13

