टोरंटो। जस्टिन ट्रूडो के लिए खालिस्तान समर्थक मुसीबत बन रहे हैं। अब उन्होंने कनाडा को अपना बताते हुए गोरों को कनाडा छोडने को कहा है।
कनाडा की सड़कों पर निकाले गए नगर कीर्तन का एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में जुलूस में कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि कनाडा देश हमारा है, आप लोग यानि गौरे अंग्रेज, वापस जाओ। उधर भारतीय लोगों ने इस घटना को लेकर कहा है कि खालिस्तानी धीरे-धीरे देश के सभी पहलुओं पर अपना कब्जा कर रहे हैं। वीडियो पोस्ट करते हुए एक स्थानीय नागरिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि खालिस्तान सर्रे में मार्च करते हैं और दावा करते हुए कहते हैं कि हम कनाडा के मालिक हैं और गोरे लोगों को यूरोप एवं इसराइल वापस चले जाना चाहिए। हम इन लोगों को अपनी विदेश नीति बनाने का अधिकार दे रहे हैं
भ।


