Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सडक पर बिछ गयी लाशें, दूल्हा व दुल्हन समेत सात की मौत

बिजनौर। जिले के थाना धामपुर के हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात घने कोहरे के कारण कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दूल्हे के पिता व मां व रिश्तेदारों और  दूल्हा और दुल्हन समेत सात लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि धामपुर थाना इलाके के गांव तीबड़ी निवासी खुर्शीद अंसारी अपने पुत्र विशाल (25) का बिहार से खुशी (22) के साथ निकाह कर लाया था। वह मुरादाबाद से ऑटो से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ऑटो में कुल सात लोग सवार थे, जैसे ही वह फायर स्टेशन के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही क्रेटा कार ने ऑटो को टक्कर मार दी । ऑटो भीषण टक्कर के बाद सामने खड़े बिजली के पोल से टकरा गया। जिसकी वजह से ऑटो में सवार सातों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब क्रेटा कार चालक घने कोहरे में ओवरटेक कर रहा था। गांव के प्रधान शमीम अहमद ने बताया कि मृतकों में खुर्शीद (65) पुत्र सद्दीक, दूल्हा विशाल(25) पुत्र खुर्शीद, दुल्हन खुशी (22), हल्दौर थाना इलाके के गांव खारी निवासी मृतक खुर्शीद के साढ़ू मुमताज(32), साली रूबी (28) पत्नी मुमताज, बुशरा(11) पुत्री मुमताज, जिला मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के गांव कासमपुर निवासी ऑटो चालक अजब सिंह (45) पुत्र धर्मपाल सिंह शामिल हैं। इन सभी की सड़क हादसे में मौत हुई है। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में आरोपी कार चालक शेरकोट के कोटरा मोहल्ला निवासी अमन पुत्र इमरान, सुहेल पुत्र हबीब अली घायल हुए हैं। दोनों घायलों का नगर के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *