Skip to main content

TR NEWS UP-UK

झांसी मैडिकल कालेज के नवजात शिशु वार्ड में आग से दस बच्चों की दुखद मौत

झांसी । देर-रात महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात बच्चों के वार्ड में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई। वार्ड में 47 नवजात भर्ती थे। खिड़की तोड़ कर बच्चों को मुश्किल से बाहर निकाला गया।

वहां 50 बच्चे भर्ती बताए गए हैं। देर रात वार्ड से 31 नवजात को बाहर निकाल लिया गया था। हादसे की सूचना मिलते ही सेना एवं दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। आग के बाद बच्चों के परिजन बदहवास उनकी कुशलता जानने के लिए फिरते रहे। दस नवजात की मौत से कोहराम मच गया। वहां फंसे नवजातों के माता-पिता अपने बच्चों को बचाने की गुहार लगाते रहे। बताया गया है कि रात करीब पौने ग्यारह बजे एसएनसीयू वार्ड से धुआं निकलता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया। अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग ने वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया और वहां भगदड़ मच गई। धुआं एवं दरवाजे पर आग की लपटों के कारण नवजात समय पर बाहर नहीं निकाले जा सके। दमकल की गाड़ियों के पहुंचने पर नवजातों को खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकाला जा सका। वार्ड से 10 नवजात शिशुओं के शव बाहर निकाले जा चुके थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद झांसी मेडिकल कॉलेज में हुए हादसे का संज्ञान लिया और मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *