जयपुर। एक युवक रील बनाने के चक्कर में थार गाड़ी लेकर रेलवे ट्रैक पर चढ़ गया। युवक शराब के नशे में धुत था, इस दौरान रेलवे ट्रैक पर गाड़ी फंस गई। उस वक्त रेलवे ट्रैक पर एक मालगाड़ी आ रही थी लेकिन लोको पायलट ने बड़ी सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को समय रहते रोक लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Author: Taja Report
Post Views: 20

