आगरा। बसई खुद स्थित मुकुंद विहार में पुलिस ने छापा मारा तो देह व्यापार का बड़ा अड्डा पकड़ा गया। पंचतारा होटल में काम करने की बात परिजनों को बताकर लडकियां यहां देह व्यापार में लगी हुई थीं।
छापे के दौरान एक घर से आठ युवक के साथ पांच लड़कियों और तीन संचालिका पकड़ी गईं। इन पांच लड़कियों में दो नाबालिग हैं। इनमें दो सगी बहनें भी हैं। नाबालिगों में एक मुंबई की जबकि दूसरी धाैलपुर की है। दोनों एक सप्ताह पहले आगरा आई थीं। उन्हें काम दिलाने के बहाने फंसा कर बुलाया गया था। वहीं तीन अन्य दो महीने से इस धंधे में लगी हुई हैं।
पुलिस ने पकड़ी गईं युवतियों और किशोरियों की काउंसिलिंग की। उनका कहना था कि परिवार काफी गरीब है। पिता ज्यादा कमा नहीं पाते हैं। परिवार का खर्च नहीं चल पाता है। इस कारण परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। इस कारण काम की तलाश में थीं। तभी उन्हें देह व्यापार में लगा दिया गया। इस बारे में परिवार के लोगों को जानकारी नहीं है।

