Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भव्य शोभा यात्रा एवं गीता पाठ का आयोजन किया

मुजफ्फरनगर । श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष मे भरतिया कॉलोनी मे भव्य शोभा यात्रा एवं गीता पाठ का आयोजन किया गया।

महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के शुभ अवसर पर रात्री में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6:30 से डा0 एo केo सिंघल के सौजन्य से भरतिया कॉलोनी मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम पण्डित जी द्वारा विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी जी का पाठ व गीता जी के 12 वें अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात विद्वान पण्डित अरुण मिश्रा जी ने प्रसाद के महत्व को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मानव को भक्ति मे रत रहने पर बल दिया तथा उन्होंने बताया कि प्र का अर्थ प्रभु, सा का अर्थ साक्षात द का अर्थ दर्शन अर्थात प्रसाद का अर्थ है प्रभु के साक्षात दर्शन एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को मन्त्र मुग्ध किया। भजनों की श्रृंखला में ही श्री अजय कुमार गर्ग द्वारा तूझे मिल गया पुजारी , संजय अरोरा द्वारा कार्तिक मास का गीत, हरे रामा हरे कृष्णा, सुभाष गर्ग द्वारा मुझे तेरा सहारा है, रामबीर सिंह द्वारा योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे पण्डित जी द्वारा पाठ मे सम्मिलित सभी भक्तो का आभार प्रकट किया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , विपिन गुप्ता, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, संजय अरोरा,पण्डित अरूण मिश्रा, रेखा,अनीता गुप्ता,रीता, मीनाक्षी , वरुण , गोस्वामी,आदि का भरपूर सहयोग रहा।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *