मुजफ्फरनगर । मीरापुर विधानसभा क्षेत्र मे चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान पूर्व सपा सांसद कादिर राणा और पुलिस की नोकझोंक के बाद पुलिस ने स्कार्पियो गाड़ी को सीज कर दिया।
आदर्श आचार संहिता के तहत पुलिस ने पूर्व सपा सांसद के काफिला को चेकिंग के लिया रुकवाया था। इसके बाद उनकी पुलिस के साथ कहासुनी हो गई। गाड़ी पर झंडा लगाने को लेकर नोकझोंक और बहसबाजी के बीच कादिर राणा बोलें की बुलाओ जिसे बुलाना। बाद में पुलिस ने गाड़ी को सीज कर दिया। बताया जाता है कि उक्त गाडी का प्रचार के लिए परमिट नहीं था।
Author: Taja Report
Post Views: 15


