Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मण्डलायुक्त ने मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को गन्ना मूल्य भुगतान के संबंध में दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। मण्डलायुक्त डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद द्वारा मण्डल में चीनी मिलों पर वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में कुल देय गन्ना मूल्य, भुगतान एवं अवशेष की इकाईवार समीक्षा की गयी।
डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने मण्डल के तीनों जनपदों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अवशेष गन्ना मूल्य भुगतान की स्वयं समीक्षा करें तथा मिल के ऐसे अधिकारी जिसका चीनी मिल व इसके क्रियाकलापों पर शीर्ष नियंत्रण हो व उसके माध्यम से वसूली की जा सकती हो के विरूद्ध आरसी जारी करने की कार्यवाही तत्काल की जाए। उन्होने कहा कि कोषाधिकारी व चार्टड अकाउन्टेंट की टीम बनाकर डिफाल्टर चीनी मिल के बैंक खातों, बैलंेस शीट की चेकिंग एवं समीक्षा कराकर वस्तुस्थिति ज्ञात कर वसूली हेतु अपेक्षित कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।
डॉ0 हृषिकेश भास्कर यशोद ने निर्देश दिए कि पेराई सत्र 2023-24 में जनपद सहारनपुर में बजाज चीनी मिल गांगनौली पर 62.09 करोड़, दया चीनी मिल गागलहेड़ी पर 16.59 करोड़ व शाकुम्भरी चीनी मिल टोडरपुर पर 12.77 करोड़ रूपये सहित कुल 91.45 करोड़ गन्ना मूल्य अवशेष है।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि पेराई सत्र 2022-23 में चीनी मिल, शामली पर कुल देय गन्ना मूल्य 348.19 करोड़ रूपये के सापेक्ष 128.44 करोड़ का भुगतान अवशेष है, जिसके विरूद्ध आर0सी0 निर्गत करायी गयी है। उन्होने कहा कि आर0सी0 की कार्यवाही को बढाते हुए शीघ्र वसूली सुनिश्चित करायी जाए।
जनपद मुजफ्फरनगर में बजाज चीनी मिल बुढाना पर 56.84 करोड़ रूपये एवं जनपद शामली में बजाज चीनी मिल थानाभवन पर 73.39 करोड़ व राणा गु्रप ऊन पर 32.78 करोड़ रूपये सहित सहारनपुर परिक्षेत्र में कुल 254.46 करोड़ का गन्ना मूल्य अवशेष है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *