Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पायथन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन

मुजफ्फरनगर । आज श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, मुजफ्फरनगर की इकाई श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में पायथन व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बहुचर्चित कम्पनी सैटपा के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा पायथन विद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने छात्रों को सॉफ्टवेयर कम्पनी की मूल नीतियों से अवगत कराया और इन कंपनियों का हिस्सा बनने के लिये पायथन विद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भूमिका एवं प्रयोगों से अवगत भी कराया। कार्यशाला में सैटपा के विशेषज्ञों सचिन कुमार, बैजु कुमार व सूर्यकांत शर्मा ने अलग-अलग सत्र लिये तथा पायथन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में मशीन लर्निंग व डीप लर्निंग विषयों से सम्बन्धित सैद्धान्तिक व अनुप्रयुक्त ज्ञान साझा किया।

इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक प्रो0 एस0एन0 चौहान ने इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों की प्रतिभागिता की प्रशंसा करते हुये कहा कि तकनीकी अनवरत बदल रही है और छात्रों को अद्यतन तकनीकी आयामों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कार्यशाला में पायथन व आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की बारीकियों को समझने व उनका सकारात्मक उपयोग करने पर बल दिया।

इस अवसर पर श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की डीन एकेडेमिक्स डॉ0 सुचित्रा त्यागी के द्वारा बताया गया कि आज के युग में सॉफ्टवेयर कंपनियों के लिये आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस को सीखना अति आवश्यक हैै जिससे छात्रों को प्लेसमेंट में सहायता मिल सकेगी। जैसे कि हमने पहले भी देखा कि श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग  छात्रों के लिये ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है जिससे छात्रों का तकनीकी विकास हो सके।

कार्यशाला के अन्त में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष इं0 अमित कुमार गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुये कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं से श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान में निश्चित रूप से वृ़िद्ध होगी। इस हेतु श्री राम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ऐसे कार्यक्रमों को कराने के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम के अवसर पर संस्थान के इं0 आशीष बालियान, इं0 इंदु चौहान, इं0 बिजेन्द्र कुमार, गगन कुमार तायल आदि प्रवक्तागण उपस्थित रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *