इटावा। नगर के मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी के घर में पत्नी और तीन बच्चों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। आत्महत्या करने के लिए जंक्शन स्टेशन के पास रेल ट्रैक पर पहुंचे कारोबारी को जीआरपी ने उसे पकड़ लिया। सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात सामने आ रही है।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) और तीन भाइयों का परिवार रहता है। सोमवार रात करीब 08:20 बजे मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया। मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन बंद कर लिया। बाद में लगभग नौ बजे जीआरपी ने इटावा जंक्शन के पास से मुकेश को आत्महत्या का प्रयास करते हुए पकड़ लिया। पूछताछ में उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो भूतल में रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

