मुजफ्फरनगर। श्री गणपति खाटू श्याम मंदिर भरतीया कॉलोनी के तत्वाधान में भगवान श्री खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव पर आज बाबा खाटू श्याम जी कि भव्य निशान यात्रा निकाली गई। निशान यात्रा का शुभारंभ शिव चौक से हुआ,यात्रा में हजारों की संख्या में श्री श्याम बाबा के भक्तों के साथ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, अंकुर दुआ, पूर्व विधायक अशोक कंसल, विशाल गर्ग आदि निशान ध्वज अपने हाथ में लिए बाबा श्याम की जय जयकार कर चल रहे थे।
Author: Taja Report
Views: 23


