Taja Report

इनोवा कार के उडे परखचे, छह छात्रों की मौत, इनमें दो छात्राएं

देहरादून। देर रात ट्रक और इनोवा कार की टक्कर में तीन छात्राओं समेत छह छात्रों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। टक्कर के बाद कार लोहे का मलबा बन गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी छात्र थे। वे दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, देर रात ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार ट्रक की इनोवा कार से टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार से पांच छात्रों के शव दून अस्पताल और एक का शव महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा। इसमें छात्राएं भी बताई जा रही हैं। कुछ छात्र दिल्ली और कुछ हिमाचल के हैं।

पुलिस के अनुसार कार किशननगर चौक से जा रही थी। ओएनजीसी चौक पर तेज रफ्तार कार ने कंटेनर को टक्कर मारी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कंटेनर के पीछे कार का बोनट ही चिपक गया। इसके बाद कार गलत दिशा में करीब 100 मीटर दूरी पर एक पेड़ से टकराई। हादसे में कुछ के शरीर के चिथड़े उड़ गए। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में ले लिया है। मृतकों की पहचान गुनीत उम्र 19 वर्ष निवासी जीएमएस रोड, कुणाल उम्र 23 वर्ष वर्तमान निवासी राजेन्द्र नगर मूल निवासी चंबा हिमाचल प्रदेश, नव्या गोयल उम्र 23 वर्ष निवासी तिलक रोड, अतुल अग्रवाल उम्र 24 वर्ष निवासी कालीदास रोड, कामाक्षा उम्र 20 वर्ष निवासी कांवली रोड और ऋषव जैन निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है। सिधेश अग्रवाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।

दून हॉस्पिटल में कुल पांच शव पहुंचे। इनमें से तीन महिलाएं और तीन पुरुष थे। तीन मृतकों के शवों को दून अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। जबकि बाकी को जगह नहीं होने पर इंद्रेश अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलने पर एसपी सिटी भी अस्पताल पहुंचे।

1-गुनीत D/o का तेज प्रकाश सिंह .उम्र 19 वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड देहरादून

2-कुणाल कुकरेजा S/O जसवीर कुकरेजा. Age 23 वर्ष. निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून. मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश,

3-सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड उम्र 25 वर्ष (घायल )

4-नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड age 23वर्ष

5-अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल निवासी कालिदास रोड 24 वर्ष

6-कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल निवासी 55/1 20 कावली रोड देहरादून उम्र 20 वर्ष

7-ऋषभ जैन S/O ऑफ तरुण जैन. age 24 वर्ष निवासी राजपुर रोड.

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *