Skip to main content

TR NEWS UP-UK

जी. डी. गोयनका विद्यालय के विद्यार्थियों ने गाँधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे का किया दौरा

मुजफ्फरनगर । जी. डी. गोयनका विद्यालय के कक्षा नर्सरी से दो के विद्यार्थियों ने गाँधी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे का दौरा किया, जिसका उद्देश्य बच्चों को सिख धर्म की संस्कृति और मूल्यों से परिचित कराना था। गुरुद्वारा प्रबंधन ने छात्रों का स्वागत किया और उन्हें सिख परंपराओं के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराया। विद्यार्थियों ने गुरूद्वारे में सतनाम श्री वाहेगुरु मंत्र का जाप किया तथा अपने और परिवार के सुखशांति के लिए प्रार्थना की, साथ ही विद्यार्थियों को कड़ा प्रशाद भी वितरित किया गया।

विद्यालय प्रबंधन ने गुरूद्वारे में सभी का सौहार्द आतिथ्य और मार्गदर्शन के लिए गुरुद्वारा प्रबंधन का हार्दिक धन्यवाद किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *