मुजफ्फरनगर । बीती रात पैसे के लेनदेन को लेकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार किया गया है। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा हत्याभियुक्त को सहारनपुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल एक बिसूली (ईंट तोडने वाली) तथा मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बीती रात्रि को सन्नी पांचाल उर्फ रजत पुत्र मुकेश निवासी उत्तरी रामपुरी थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर, मौहल्ला जनकपुरी में अन्जेश की पशुओं के लिये चारा काटने वाली कुट्टी मशीन पर बैठा हुआ था तभी उसके मौहल्ले के ही रहने वाले नीरज मलिक अपने हाथ में ईंट तोडने वाली बसूली लेकर शराब के नशे में पहुंचा तथा तथा सन्नी उपरोक्त से उसका पैसों के लेन-देन के पुराने हिसाब को लेकर विवाद हो गया। विवाद में अभियुक्त नीरज मलिक द्वारा सन्नी के सर पर बसूली से प्रहार किया गया जिसमें उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। घटना के पश्चात अभियुक्त नीरज मलिक मृतक का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। सूचना पर थाना सिविल लाईन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा उच्चाधिकारीगण द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया तथा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी। मृतक के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिविल लाईन पुलिस ने माामला दर्ज किया था तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना सिविल लाईन पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 11.11.2024 को हत्या के उक्त अभियोग में वांछित/फरार अभियुक्त को सहारनपुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल 01 बसूली (ईंट तोडने वाली) तथा मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।


