मुजफ्फरनगर । थाना सिविल लाइन इलाके के मोहल्ला जनकपुरी में सन्नी (30) के सिर में लोहे की हथौड़ी मारकर हत्या लेनदेन के विवाद में की गई थी।
बीती रात शहर कोतवाली के मोहल्ला उत्तरी रामपुरी के रहने वाले युवक जनकपुरी में अपने दोस्त अजनेश की चारा काटने की मशीन के बाहर तख्त पर बैठा था। तभी उत्तरी रामपुरी निवासी नीरज मलिक वहां पहुंचा। उसने गाली गलौज करते हुए सन्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। इससे सन्नी लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 24


