मुजफ्फरनगर । नई मंडी थाना क्षेत्र में हुए दो हादसों में दो लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के दिल्ली देहरादून हाईवे पर स्थित बागोंवाली चौकी के निकट दो बाइक सवारी युवक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। एक को अस्पताल लेकर जाते समय उसकी मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है ।
वहीं दूसरी ओर नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा रोड पर हुए सड़क हादसे में मोबाइल की दुकान करने वाले अग्रसेन विहार निवासी युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
Author: Taja Report
Views: 18


