Skip to main content

TR NEWS UP-UK

श्री कृष्ण कृपा परिवार द्वारा नई मंडी,पीठ बाजार में शोभा यात्रा एवं भव्य गीता पाठ संपन्न

मुजफ्फरनगर । श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर द्वारा कार्तिक मास के उपलक्ष मे नई मंडी,पीठ बाजार मे शोभा यात्रा एवं भव्य गीता पाठ का आयोजन किया गया।

महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज द्वारा संचालित श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार मुजफ्फर नगर के महा मंत्री श्री अतुल कुमार गर्ग ने बताया कि महाराज श्री की आज्ञानुसार एवं श्री-श्री कृपा बिहारी जी कि कृपा से कार्तिक मास के उपलक्ष में भव्य गीता पाठ व भजन भाव शाम 6:30 से श्रीमति रेखा सिंघल जी के सौजन्य से पीठ बाजार, नई मंडी मुजफ्फर नगर में अयोजित किया गया। जिसमे काफी संख्या मे श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।जिसमे सर्व प्रथम विधिवत पूजन के पश्चात ,अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश वन्दना, प्रार्थना का जाप, भगवत स्तुति प्रार्थना गीता मंत्र,अष्टा दश श्लोकी पाठ व गीता जी के द्वादश अध्याय का पाठ भाव पूर्वक कराया गया तथा बताया कि यह अध्याय भक्तियोग पर आधारित है तत्पश्चात श्री रामबीर सिंह जी ने गीता जी के सार को बहुत सुंदर ढंग से समझाया तथा मानव को गीता के अनुरूप रहने पर बल दिया एवं सुंदर भजन से सभी भक्त जनो को मन्त्र मुग्ध किया। भजनों की श्रृंखला में श्री सुभाष गर्ग , अजय कुमार गर्ग द्वारा अवध मे राम आयें है , बडी दूर नगरी , हे नाथ नारायण , योगेश्वर प्रार्थना, गीता जी की आरती तथा भजन भावों से सभी श्रोताओं को सराबोर कर दिया । कार्यक्रम के अंत मे सिंघल परिवार द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया तथा प्रसाद वितरण किया । कार्यक्रम को सफल बनाने में अतुल कुमार गर्ग, रामबीर सिंह , सुभाष गोयल, अजय कुमार गर्ग, सुभाष गर्ग, पण्डित अरूण मिश्रा, सतीश गर्ग, बिजेंद्रमित्तल,विजय शंकर, प्रमोद, वरूण, नारायण शर्मा, स्नेहलता, रेखा ,मीनू, अपर्णा, रीता, बिमलेश ,मीनाक्षी गर्ग, आदि का भरपूर सहयोग रहा।

यह जानकारी अतुल कुमार गर्ग महा मंत्री जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर ने दी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *